भारत में जब भी सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर (YouTuber) और डेली व्लॉगर (Daily Vlogger) का नाम लिया जाता है, तो उनमें से एक नाम है Sourav Joshi। अपने चैलेंजेस, फैमिली व्लॉग्स, आर्ट्स और रिलेटेबल कंटेंट की वजह से सौरव ने बहुत ही कम समय में भारत के टॉप यूट्यूबर्स में जगह बना ली है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी, नेट वर्थ और कमाई के बारे में विस्तार से।

Sourav Joshi का शुरुआती जीवन और शिक्षा
सौरव जोशी का जन्म 8 सितंबर 2000 को हल्द्वानी, उत्तराखंड में हुआ था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में उनका जन्म वर्ष 1999 भी बताया जाता है। वह एक साधारण मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम हरिंदर जोशी और मां का नाम हेमा जोशी है।
बचपन से ही उन्हें पेंटिंग और स्केचिंग का शौक था। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक साल आर्किटेक्चर की पढ़ाई भी की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने अपना ध्यान पूरी तरह आर्ट्स और क्रिएटिविटी पर लगाया। जो आगे चलकर उनकी सफलता का कारण बना और उन्होंने YouTube पर काम करने का फैसला किया !
Sourav Joshi के यूट्यूब करियर की शुरुआत:
सौरव ने सबसे पहले 2017 में अपना आर्ट्स चैनल “Sourav Joshi Arts” शुरू किया। शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वह यूट्यूब पर लगातार प्रयास करते रहे और जब उन्होंने फेमस पर्सनालिटी के स्केच बनाना शुरू किया, तो उनके वीडियो वायरल होने लगे जिसके कारण उन्होंने यूट्यूब पर फूलटइम काम करने का निर्णय लिया !
इसके बाद उन्होंने 2019 में अपना दूसरा चैनल “Sourav Joshi Vlogs” लॉन्च किया जो उनके करियर का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा। खासकर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उनके व्लॉग्स को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और देखते ही देखते वह भारत के नंबर वन व्लॉगर बन गए। इसी के साथ Sourav Joshi सफलता के मुकाम पर पहुंच गए!

Social Media Account –
आज वह समय है की सौरभ जोशी का सोशल मीडिया अकाउंट फॉलोअर्स से भरा पड़ा है और लोगों का जबरदस्त प्यार उनको मिल रहा है
Sourav Joshi Vlogs – 35 मिलियन+ सब्सक्राइबर
Sourav Joshi Arts – 5 मिलियन+ सब्सक्राइबर
Facebook – 578k+ Followers
Instagram – 7.9M+ Followers
सौरव जोशी की नेट वर्थ (Net Worth )और कमाई
सौरव जोशी की नेट वर्थ को लेकर कई अनुमान लगाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये (लगभग 3 मिलियन USD) है।
मासिक कमाई (Monthly Income)
उनकी मासिक कमाई का अनुमान ₹80 लाख से ₹1 करोड़ के बीच बताया जाता है।
कमाई के मुख्य स्रोत
1. YouTube AdSense – सबसे बड़ा स्रोत, जहां से उन्हें विज्ञापनों से लाखों की कमाई होती है।
2. ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप – बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए सौरव को चुनती हैं।
3. मर्चेंडाइज और फैन फंडिंग – अपने मर्चेंडाइज और अन्य पार्टनरशिप से भी आय होती है।
4. म्यूजिक वीडियोज़ और अन्य प्रोजेक्ट्स – उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है।

कार कलेक्शन
Sourav Joshi को गाड़ियों का काफी शौक है इसीलिए वह समय-समय पर नई-नई गाड़ियां लेते रहते हैं उनके पास शानदार कार कलेक्शन मौजूद है जिसमें काफी महंगी गाड़ियां महजूद हैं
Suzuki Baleno – ₹11 लाख
Mahindra Thar – ₹20 लाख
Toyota Fortuner – ₹50 लाख
Mercedes-Benz GLC – ₹83 लाख
Mercedes G-Wagon – ₹3.2 करोड़
फैंस और विवाद
सौरव जोशी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उनकी सोसाइटी के बाहर भीड़ लगने लगी। फैंस उनसे मिलने के लिए गार्ड्स से बहस करने लगे। इसके बाद सोसाइटी ने नोटिस जारी कर फैंस को मिलने से रोक दिया। खुद सौरव ने Vlog में अपील की कि फैंस उन्हें सोसाइटी में परेशान न करें।
निष्कर्ष
सौरव जोशी आज भारत के सबसे बड़े Vlogger कंटेंट क्रिएटर हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर उन्होंने करोड़ों की नेट वर्थ बनाई और देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बने। उनकी मेहनत, क्रिएटिविटी और फैंस से जुड़ाव ही उन्हें बाकी यूट्यूबर्स से अलग बनाता है।









