क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मैच कहे जाने वाले India Vs Pakistan मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें एशिया कप 2025 के रोमांचक मैच में आमने-सामने होंगी। हर बार की तरह इस बार भी पूरा एशिया और दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत को देखने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, इस बार का माहौल थोड़ा अलग है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा विरोध हो रहा है। कई जगह इस मैच का बायकॉट करने की मांग उठी है। कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने साफ कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सही नहीं है। लेकिन बीसीसीआई का रुख साफ है—आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही होगा।
Note – यहां देखें Live Streaming India Vs Pakistan Match
एशिया कप में India Vs Pakistan इतिहास
- भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में कई बार भिड़ चुकी हैं और हर बार यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा है।
- भारत का दबदबा: भारत ने एशिया कप का खिताब 7 बार जीता है।
- पाकिस्तान की उपलब्धि: पाकिस्तान ने अब तक 2 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
- 2018 एशिया कप (दुबई): भारत ने पाकिस्तान को दोनों मुकाबलों में हराया था।
- 2022 एशिया कप (T20): भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान ने पलटवार किया।
इतिहास गवाह है कि बड़े टूर्नामेंट्स में भारत का पलड़ा अक्सर पाकिस्तान पर भारी रहा है।
दुबई की पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि इस बार हालात थोड़े बदले हैं। तेज गेंदबाज़ों को भी यहां अच्छी मदद मिल रही है। शुरुआती ओवरों में स्विंग देखने को मिल सकता है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर अहम रोल निभाएंगे।

लेकिन आंकड़े बताते हैं कि अंततः बल्लेबाज़ ही यहां हावी रहते हैं। ऐसे में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है और 160–180 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाएगा।
भारत की स्थिति
भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था। टॉप ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मिडिल ऑर्डर को ज्यादा मौका नहीं मिला। भारत की टीम संतुलित दिख रही है। भारत की टीम अगर अपना बेस्ट खेल दिखाती है तो पाकिस्तान की टीम के जीतने के चांसेस बहुत कम हो जएंगे।
संभावित भारतीय खिलाड़ी:
- रिंकू सिंह (लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन)
- शुभमन गिल (राइट-हैंडेड बैट्समैन)
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान, राइट-हैंडेड बैट्समैन)
- तिलक वर्मा (लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन)
- अभिषेक शर्मा (ऑलराउंडर – लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिन)
- अक्षर पटेल (ऑलराउंडर – लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिन)
- हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर – मीडियम पेस)
- शिवम दुबे (ऑलराउंडर – मीडियम पेस)
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- अर्शदीप सिंह (लेफ्ट आर्म पेस)
भारत की ताकत – टॉप ऑर्डर और ऑलराउंडर्स
भारत की कमजोरी – मिडिल ऑर्डर का अस्थिर होना (अगर शुरुआत खराब रही तो दबाव आ सकता है)
पाकिस्तान की स्थिति
पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ जीत तो दर्ज की, लेकिन बल्लेबाज़ी ने निराश किया। टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। अगर ओमान की बल्लेबाज़ी मजबूत होती तो पाकिस्तान को हार भी मिल सकती थी। अगर इस लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम कमजोर नजर आ रही है बाकी 14 तारीख को पता चलेगा कि पाकिस्तान की टीम कैसा खेल दिखाती है
संभावित पाकिस्तानी खिलाड़ी:
- फखर ज़मान (लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन)
- हसन नवाज़ (राइट-हैंडेड बैट्समैन)
- खुशदिल शाह (ऑलराउंडर – ऑफ स्पिन)
- मोहम्मद नवाज़ (ऑलराउंडर – ऑफ स्पिन)
- साइम अय्यूब (लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन)
- सलमान अली आगा (कप्तान, ऑलराउंडर – ऑफ स्पिन)
- मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)
- अबरार अहमद (लेग स्पिन)
- हारिस रऊफ (फास्ट बॉलर)
- हसन अली (मीडियम फास्ट)
- शाहीन अफरीदी (लेफ्ट आर्म फास्ट)
पाकिस्तान की ताकत – तेज गेंदबाज़ (शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ)
पाकिस्तान की कमजोरी – बल्लेबाज़ी का लगातार असफल होना
अहम खिलाड़ी भिड़ंत
- शुभमन गिल vs शाहीन अफरीदी – भारत की शुरुआत बनाम पाकिस्तान की पेस बैटरी
- सूर्यकुमार यादव vs शादाब/नवाज़ – मिडिल ऑर्डर में रन बनाम स्पिन कंट्रोल
- बाबर आज़म vs अर्शदीप/बुमराह (अगर शामिल हुए) – कप्तान का क्लास बनाम घातक पेस
- हार्दिक पांड्या vs हारिस रऊफ – डेथ ओवरों का खेल बदलने वाली टक्कर
विनर प्रिडिक्शन: कौन जीतेगा दुबई का महामुकाबला?
पिछले एशिया कप के आंकड़े और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर भारत का पलड़ा मजबूत माना जा रहा है। भारत की टीम ज्यादा संतुलित और गहरी दिखाई देती है। वहीं पाकिस्तान की गेंदबाज़ी शानदार है लेकिन बल्लेबाज़ी पर सवाल खड़े हैं।
प्रिडिक्शन:
भारत की जीत की संभावना – 60%
पाकिस्तान की जीत की संभावना – 40%
अगर भारत का टॉप ऑर्डर चल गया तो पाकिस्तान के लिए वापसी मुश्किल होगी। लेकिन अगर शाहीन अफरीदी ने शुरुआती ओवरों में दो-तीन विकेट निकाल दिए तो मैच का रुख बदल सकता है।
India vs Pakistan एशिया कप 2025 मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि भावनाओं की जंग है। दुबई की पिच रन बनाने वाली है, लेकिन तेज़ और स्पिन गेंदबाज़ भी मैच पर असर डाल सकते हैं। भारत का बैलेंस उसे बढ़त देता है, लेकिन पाकिस्तान की पेस बैटरी किसी भी दिन मैच पलट सकती है।
14 सितंबर को दुनिया भर के फैन्स इस मुकाबले के गवाह बनेंगे और क्रिकेट इतिहास में एक और यादगार किस्सा जुड़ जाएगा।
सुझाव: Comment
India vs Pakistan – दुबई में कौन मारेगा बाजी?










