भारत में टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए जीएसटी काउंसिल ने 56वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया है। अब देश में सिर्फ दो जीएसटी स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। यह ऐतिहासिक बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे और सरकार ने इसके अलावा Zero GST के दायरे को और बढ़ते हुए राहत का ऐलान किया है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई इस GST Council Meeting 2025 में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
New GST Slabs India 2025: क्या-क्या बदलेगा?

अब तक देश में 5%, 12%, 18% और 28% स्लैब मौजूद थे। लेकिन 12% स्लैब को खत्म कर दिया गया है और ज्यादातर सामानों को 5% और 18% स्लैब में ला दिया गया है।
आम आदमी को सीधी राहत
Zero GST Slab Items – दूध, पनीर, ब्रेड, पराठा और पिज्ज़ा ब्रेड पर अब जीरो जीएसटी लगेगा।
रोजमर्रा की चीजें – शैंपू, साबुन, तेल और घरेलू उपयोग के सामान अब कम टैक्स में आएंगे।
Processed Foods – नमकीन, पास्ता, कॉफी और नूडल्स पर सिर्फ 5% जीएसटी।
Vehicles & Electronics – छोटी बाइक और टीवी पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी।
Construction Material – सीमेंट पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है।
New GST Slabs India 2025 – क्या बदलाव हुए?
पहले देश में 5%, 12%, 18% और 28% टैक्स स्लैब थे। लेकिन अब 12% का स्लैब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है और ज्यादातर वस्तुएं 5% और 18% स्लैब में आ गई हैं।
✅ Zero GST Slab Items (अब बिल्कुल टैक्स फ्री)
दूध
पनीर
ब्रेड, पराठा
पिज़्ज़ा ब्रेड
इन वस्तुओं को जीरो स्लैब में डालकर सीधे आम आदमी की जेब पर बोझ कम किया गया है।
✅ 5% GST Slab (सस्ती होंगी ये चीजें)
नमकीन
पास्ता
कॉफी
नूडल्स
अब इन प्रोडक्ट्स पर महज 5% टैक्स लगेगा, जबकि पहले ये 12% या 18% स्लैब में आते थे।
✅ 18% GST Slab (बड़ी राहत)
शैंपू, साबुन, तेल और घरेलू सामान
छोटी बाइक
टीवी
सीमेंट (पहले 28% था)
टीवी और टू-व्हीलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स पर टैक्स घटाकर 28% से 18% कर दिया गया है। इसी तरह सीमेंट भी 18% स्लैब में आ गया है जिससे निर्माण क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

दवाइयों और शिक्षा पर टैक्स फ्री
33 Life Saving Medicines को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। इसमें 3 कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं।
Education Items GST Free :शिक्षा से जुड़े सामान टैक्स फ्री
पहले से उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार से शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं पर बड़ी राहत दे सकती है तो यह सच साबित हुआ और जीएसटी की बैठक में एजुकेशन में जुड़े तमाम सामान को जीरो टैक्स स्लैब में शामिल किया गया है जिन पर अब तक 12 फ़ीसदी की दर से टैक्स लागू था, शिक्षा से जुड़े सभी सामान अब Zero GST Slab में आ गए हैं।
—
Luxury & Harmful Products पर कड़ा रुख
40% GST Slab बनाया गया है जिसमें पान मसाला, गुटका, सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पाद शामिल हैं।
महंगे फास्ट फूड और फ्लेवर वाले पेय पदार्थों को भी इसी स्लैब में रखा गया है।
—
Why GST Reforms 2025 are Important?
वित्त मंत्री ने कहा कि इन बदलावों का मकसद आम आदमी को राहत देना है। किसानों से लेकर मिडिल क्लास तक सभी को ध्यान में रखते हुए जीएसटी को सरल किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को जीएसटी रिफॉर्म की बात कही थी और उसके बाद यह बड़ा कदम उठाया गया।
—
कब से लागू होंगे नए GST Rules?
यूपी और अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों ने कहा कि यह बदलाव ऐतिहासिक हैं और इससे महंगाई पर कंट्रोल होगा।
👉 22 सितंबर 2025 से देशभर में New GST Slabs लागू हो जाएंगे।
GST 2025 Reforms आम जनता के लिए राहत लेकर आएंगे। रोजमर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी, शिक्षा और दवाइयों पर टैक्स नहीं लगेगा और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को भी फायदा होगा। वहीं, सरकार ने लग्ज़री और हानिकारक वस्तुओं पर भारी टैक्स लगाकर यह साफ कर दिया है कि फोकस आम लोगों को राहत देने पर है।









