मेगा जॉब फेयर: लखनऊ कौशल महोत्सव 2025 में 40,000 से अधिक रोजगार के अवसर, योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला पिटारा

लखनऊ, 15 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने जा रही है। राजधानी लखनऊ के काल्विन तालुकेदार कॉलेज परिसर में 16 और 17 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव 2025 में 40,000 से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष तौर पर आयोजित किया जा रहा है।

 

बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर

इस मेगा जॉब फेयर में देश की 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो 30 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां प्रदान करेंगी। इनमें ऑटोमोबाइल, आईटी, बैंकिंग, रिटेल, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यटन और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। सरकारी क्षेत्र की 11 कंपनियां भी अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती करेंगी।

 

युवाओं को मिलेगा आकर्षक वेतन

कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा। कंपनियां उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर करेंगी।

सेक्टरवार नौकरी के अवसर

इस महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध हैं:

· ऑटोमोटिव सेक्टर: 4,586 पद (22.81%)
· इलेक्ट्रॉनिक्स: 3,478 पद (17.29%)
· लॉजिस्टिक्स: 2,390 पद (11.89%)
· बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं: 1,733 पद (8.77%)
· कृषि: 1,676 पद (8.34%)

शैक्षिक योग्यता के आधार पर अवसर

सभी शैक्षिक पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए अवसर:

· 12th पास: 28.75% नौकरियां
· 10th पास: 27.22% नौकरियां
· ITI: 18.64% नौकरियां
· ग्रेजुएट: 13.99% नौकरियां

सैलरी रेंज

नौकरियों में आकर्षक वेतनमान:

· 13,001-15,000 रुपये: 39.23% पद
· 15,001-20,000 रुपये: 27.99% पद
· 10,000-13,000 रुपये: 27.41% पद

लोकेशन के आधार पर नौकरियां

· लखनऊ: 14.04% नौकरियां
· उत्तर प्रदेश: 34.94% नौकरियां
· उत्तर प्रदेश से बाहर: 51.02% नौकरियां

 

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन

लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित 7,500 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नीरज सिंह (नीरज भईया) के विशेष प्रयासों से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह कौशल महोत्सव का तीसरा संस्करण है

 

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति रहें, इन मंत्रियों की उपस्थिति इस आयोजन के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाती है। सरकार लगातार रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रही है।

 

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार nsdcjobx.com वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजन स्थल पर भी QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। साक्षात्कार 16 और 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

 

युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर

लखनऊ कौशल महोत्सव 2025 युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उनके कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का यह प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 


 

 

 

#LucknowKaushalMahotsav #UPJobFair #YogiAdityanath #NarendraModi #RojgarMela #SkillDevelopment #NSDC #YouthEmployment #UPGovt #JobOpportunities #CareerFair #LucknowJobs #Apprenticeship #GovernmentJobs

Leave a Comment

और पढ़ें

Channel Se Judein